फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurjar community should give wedding invitation on social media

शादी का निमंत्रण सोशल मीडिया पर दे गुर्जर समाज

Fri, 21 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gurjar community should give wedding invitation on social media
अंबेहटा (सहारनपुर)। गुर्जर समाज की बैठक में समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर कर शादियों को कम खर्चीली बनाने पर विचार किया।
विज्ञापन

फंदपुरी गांव में हुई गुर्जर समाज की बैठक में नवाब गुर्जर ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर गुर्जर समाज में नई चेतना और ऊर्जा का संचार करना होगा, ताकि गुर्जर समाज का विकास हो सके। बाबा फतेह सिंह व बाबूराम गुर्जर ने कहा अब समय आ गया है कि समाज के लोग बच्चों विशेषकर बालिका शिक्षा पर ध्यान दें और बच्चों को संस्कारित बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। जसबीर राठी व ओमप्रकाश प्रधान ने बताया कि जनपद की प्रत्येक विधानसभा में इसी तरह की पंचायतें कर समाज में जाग्रति लाने का प्रयास किया जाएगा। निर्णय लिया कि समाज के लोग शादी के निमंत्रण सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रेषित करें ताकि बिना वजह होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। संचालन बोबी चौधरी ने किया। इसमें पंजाब सिंह, प्रवीण कुमार, राजीव राठौर, पवन सिंह, नाथीराम, कृपाल राठौर, हरपाल सिंह, समय सिंह, रवि राठी, सिताब सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, कल्याण गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed