फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gulfam of body has found on tree in garden in Nanauta of Saharanpur

UP: इस हालत में मिली गुलफाम की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Mon, 05 Feb 2024 05:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Feb 2024 05:09 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक पेंटर का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। वहीं, बेटे के शव को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Gulfam of body has found on tree in garden in Nanauta of Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नानौता क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ स्थित आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर पेंटर का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन


ग्रामीण सोमवार सुबह खेतों की तरफ गए तो उन्होंने रुहाड़ा पटरी के पास आम के बाग में पेड़ पर फंदे से एक व्यक्ति का शव लटका देखा। उसकी पहचान गुलफाम खान (42) पुत्र सुलेमान खान निवासी मोहल्ला कानूनगोयान के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। इसी बीच मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वहां मौजूद पूर्व चेयरमैन अफजाल खान ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि गुलफाम को कोई परेशानी नहीं थी, जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठाता। उन्होंने बताया कि गुलफाम सोमवार की सुबह नमाज से पूर्व घर से निकला था। इसके बाद उसका शव बाग में लटका मिला होने की सूचना मिली। गुलफाम के एक बेटा और एक बेटी है। आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह पेंटर का काम करके अपने बच्चों की गुजर बसर कर रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार नागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। यदि कुछ असामान्य आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed