फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Guidelines flying in private hospitals

प्राइवेट अस्पतालों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

Fri, 09 Apr 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Guidelines flying in private hospitals
बाजोरिया रोड़ स्थित नर्सिंग हॉम पर सोशल डिस्टेंश को भूल लगी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को सावधान किया जा रहा है। जहां से संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है, वहीं लापरवाही की जा रही है। ऐसा खासतौर पर अस्पतालों में हो रहा है। वहां न सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क लगाने पर ध्यान है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को बाजोरिया रोड और अन्य स्थानों पर निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, बैंक और अन्य ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर स्थिति का जायजा लिया। जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा है। वहीं, कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होता मिला। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे : दीवानी कचहरी तिराहा
कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी में प्रवेश के लिए पास बनवाने का काउंटर है। यहां रोजाना की तरह कतार लगी मिली। इसमें लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। इसी तरह सड़क के दूसरी तरफ बैंक शाखा और मेडिकल स्टोर पर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे : बाजोरिया रोड
शहर में बाजोरिया रोड पर सर्वाधिक निजी अस्पताल हैं। सड़क किनारे ही अधिकतर प्रतिष्ठान हैं। इनके बाहर वाहनों की भीड़ मिली तो अस्पताल में एक ही बेंच पर सात लोग बैठे मिले, जबकि कई लोग पास में खड़े थे और कुछ बैठे थे। इनमें से कई ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। सामाजिक दूरी का कतई पालन नहीं हो रहा था। ऐसा ही हाल अन्य अस्पतालों में भी नजर आया। वहां चिकित्सीय परामर्श लेने पहुंचे मरीज इंतजार कर रहे थे।

बाजोरिया रोड़ स्थित नर्सिंग हॉम पर सोशल डिस्टेंश को भूल लगी भीड़

बाजोरिया रोड़ स्थित नर्सिंग हॉम पर सोशल डिस्टेंश को भूल लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed