फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gttuli formed five teams to stop

घटतौली रोकने के लिए पांच टीमें गठित

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gttuli formed five teams to stop
मलकपुर चीनी मिल का क्रय केंद्र - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में गन्ना क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में पांच टीमें गठित की गई हैं। सभी तहसीलों के एसडीएम इन टीमों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


टीम की प्राथमिकता किसानों द्वारा आपूर्ति के लिए लाए गए गन्ने की शुद्ध और सही वजन सुनिश्चित कराने की होगी। गन्ना क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए गन्ना आयुक्त के निदेश पर उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


इनमें क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शामिल किए गए हैं। सभी टीमों के लिए एक एससीडीआई को भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों में सदर तहसील में इंद्रजीत सिंह यादव, नकुड में मणिकांत कुमार, देवबंद में विनोद कुमार, रामपुर मनिहारान में केएम मणि त्रिपाठी और बेहट की टीम में सैयद मो. मुर्तजा विभागीय अधिकारी के तौर पर रहेंगे।


ये टीमें गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी कर घटतौली पर अंकुश लगाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली नहीं होने दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed