फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST reforms during Navratri are a great gift to the general public: Bhupender Chaudhary

शारदीय नवरात्र पर जीएसटी रिफॉर्म्स आमजन को बड़ा उपहार : भूपेंद्र चौधरी

Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
GST reforms during Navratri are a great gift to the general public: Bhupender Chaudhary
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र पर जीएसटी रिफॉर्म्स के रूप में देशवासियों को बड़ा उपहार दिया है। वह महानगर के श्रीराम चौक पर व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के दिन जीएसटी स्लैब में परिवर्तन किया है इसका बहुत बड़ा लाभ होने जा रहा है। कृषि उपकरण दवाइयां, खाने पीने की चीजें सस्ती होंगी। यह एक ऐतिहासिक कदम है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 लाख तक आय पर इनकम टैक्स में छूट देकर देश के लोगों को बड़ी राहत दी थी। जीएसटी में किए गए सुधारों से करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। सभी लोगों में और व्यापारियों में इसको लेकर उत्साह है।
विज्ञापन

इसके लिए सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं। सरकार ने सभी पक्षों का ध्यान रखा, किसानों, व्यापारियों, आम जनता सभी को इसका लाभ मिलेगा। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित भाजपा पदाधिकारी व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed