फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GRP's special team will do duty in the guise of Kanwariyas

जीआरपी की स्पेशल टीम कांवड़ियों के वेष में करेगी ड्यूटी

Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
GRP's special team will do duty in the guise of Kanwariyas
सहारनपुर। हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। जीआरपी की स्पेशल टीम कांवड़ियों के वेष में स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और सकुलेटिंग क्षेत्र में ड्यूटी करेगी। इसके साथ ही लखनऊ, बरेली आदि जिलों से भी फोर्स मंगवाया गया है।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और सहारनपुर के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हैं। श्रद्धालुओं के हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से हरिद्वार जाने लगे हैं। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। खास बात यह है कि जीआरपी ने एक स्पेशल टीम बनाई है, जो कांवड़ियों के वेष में रहकर ड्यूटी करेगी। यह टीम ट्रेन के जाने और आने के दौरान मुस्तैद रहेगी। किसी भी प्लेटफार्म पर अगर कोई बात होती है तो कांवड़ियों की मदद करेगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
कांवड़ियों की सुरक्षा को चाक चौबंद रहने के लिए सीसीटीवी कैमरे से स्टेशन परिसर की निगरानी हो रही है। जीआरपी और आरपीएफ के कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए एक सिपाही की ड्यूटी लगी है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुबह-शाम चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर जीआरपी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। सिपाहियों की एक टीम बनाई गई है, जो कांवड़ियों की वेष में ड्यूटी करेगी। इसके साथ ही लखनऊ और बरेली से भी फोर्स मंगवाया गया है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- धर्मेंद्र यादव, सीओ, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed