फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GRP constable accused of rape on the pretext of marriage

Saharanpur News: शादी का झांसा देकर जीआरपी के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
GRP constable accused of rape on the pretext of marriage
सहारनपुर। शादी का झांसा देकर नजीबाबाद में तैनात जीआरपी सिपाही द्वारा एक निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई और सिपाही पहले से शादीशुदा निकला। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली युवती एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। युवती ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि पिछले दिनों वह सहारनपुर से नजीबाबाद जा रही थी। इसके लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात नजीबाबाद में तैनात जीआरपी के सिपाही से हुई। सिपाही सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। सिपाही ने उससे दोस्ती कर शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद सिपाही ने उसे ब्लैकमेल कर पैसा भी लेना शुरू कर दिया। वह करीब दो लाख रुपये सिपाही को दे चुकी है। 12 मई को सिपाही उसके कमरे पर आया और दोबारा संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब उसने शादी की बात कही तो सिपाही टाल-मटोल करने लगा। उसने शादी की जिद की तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी बीच युवती को पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने कोतवाली सदर बाजार पहुंचकर आरोपी की शिकायत की। तब, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अब एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। युवती के आरोप सही पाए गए तो सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed