फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GRP arrested three miscreants of interstate gang

Saharanpur News: अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
GRP arrested three miscreants of interstate gang
-दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर थे सक्रिय
विज्ञापन

-अभियुक्त तौहीद का लंबा है आपराधिक इतिहास, दिल्ली में 17 मुकदमे दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जीआरपी ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये बदमाश दिल्ली, हरिद्वार, गाजियाबाद और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय थे। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दो छुरी भी मिली है।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रोड पुल के नीचे बाई तरफ दीवार के पास से तीन युवक तौहिद पुत्र शाजिद निवासी न्यामातुल्ला क्यू पाकेट नई दिल्ली, सतकुमार पुत्र सोमपाल निवासी यूनिसपुर शामली और मुबारिक पुत्र बशीर निवासी अल्गोया सहारनपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन्हें थाना लाकर पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता लगा कि अभियुक्त तौहीद पर दिल्ली के वेलकम थाने में ही 17 मुकदमे दर्ज हैं। यह अभियुक्त बेहद शातिर है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह जनरल टिकट लेकर ट्रेनों में सवार होते हैं और यात्रियों के बैग, पर्स, मोबाइल आदि सामान चोरी कर ले जाते हैं। तीन चोर दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार के रूट पर अधिक सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed