फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   group of boys in Saharanpur to threaten girl police came into action after video went viral

बेखौफ लफंगे: लाठी-डंडे लेकर लड़की को धमकाने पहुंचे, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 06 Mar 2022 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 10:37 PM IST
सार

सीओ नीरज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
group of boys in Saharanpur to threaten girl police came into action after video went viral
कैमरे में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें छह से सात युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक लड़की को घेरकर धमकाते हुए दिख रहे हैं। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक के घर के पास का वीडियो
वीडियो कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला चंद्रनगर में भाजपा विधायक देवेंद्र के घर के पास का बताया जा रहा है। जिसमें छह से सात युवक अलग-अलग बाइक पर आए और इनमें कुछ लड़कों ने मुंह पर कपड़ा भी लपेट रखा था।
विज्ञापन


लोगों के एकत्र होने पर फरार हो गए युवक
वीडियो में दिख रहा है कि सभी युवक एक लड़की को घेरकर धमका रहे हैं। इसी बीच मौके पर लोगों के एकत्र होने पर युवक बाइक से फरार हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लेकिन तब वहां कोई नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed