फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Groundwater level continues to fall, farmers yearn for irrigation

Saharanpur News: भूजल स्तर में गिरावट जारी, सिंचाई को तरस रहे किसान

Fri, 14 Jun 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Groundwater level continues to fall, farmers yearn for irrigation
सहारनपुर, गागलहेड़ी। गर्मी में बारिश ना होने के कारण भूजल स्तर लगातार घटता जा रहा है। नलकूपों से भी लो वोल्टेज के कारण पर्याप्त मात्रा में सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


जून माह में लगातार भीषण गर्मी के कारण जहां आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों के सामने अपनी फसल बचाने की समस्या खड़ी हो गई है। इस समय गन्ने और धान की फसल तैयार करने के लिए सिंचाई करना बहुत आवश्यक है, लेकिन भू जल स्तर लगातार घटता जा रहा है। इस कारण नलकूप में पानी की मात्रा लगातार घट रही है। मक्काबांस के किसान जरीफ अहमद ने बताया कि अब नलकूप पानी देने में फेल हो रहे हैं। भलस्वा गांव के किसान शिवप्रताप राणा ने बताया कि पहले गांवों के आसपास बड़े तालाब हुआ करते थे, जिनके कारण कई किमी के क्षेत्र में जल स्तर सामान्य रहता था। चौरादेव निवासी गौरव यादव ने बताया कि सौ फीट गहराई तक पानी का स्तर पहुंच गया है। गांव बुड्ढाखेड़ा अहीर निवासी धनतर यादव ने बताया कि अब क्षेत्र में साठी धान लगना आरंभ हो गया है, जिसमें पानी की मात्रा अधिक लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed