फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ground breaking ceremony today, investment worth Rs 3366.76 crore will come on ground.

Saharanpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आज, धरातल पर उतरेगा 3366.76 करोड़ का निवेश

Sun, 18 Feb 2024 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony today, investment worth Rs 3366.76 crore will come on ground.
सहारनपुर का जिला उद्योग केंद्र
सहारनपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सोमवार को (आज) होने वाले कार्यक्रम में 3366.76 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरेगा। इस निवेश से तैयार होने वाली 129 इकाइयाें के शुरू होने से 16463 लोगों को रोजगार मुहैया होगा। 10 करोड़ रुपये अधिक निवेश वाले 61 उद्यमी लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे कम निवेश वाली इकाइयों से जुड़ उद्यमी जनपद में होने वाले कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

गत वर्ष उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए जिले को 5250 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया था। निवेशकों ने 459 इकाइयां स्थापित करने के लिए 11747.08 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए थे। इन इकाइयों के शुरू होने से करीब 49733 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सोमवार को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 3366.76 करोड़ रुपये की लागत वाली 129 इकाइयों को शामिल किया गया है। जिला स्तर का कार्यक्रम जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में होगा। इसमें लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही एमएसएमई नीति 2022 पर परिचर्चा होगी। इसमें विशेषज्ञ उद्यमियों को टिप्स देंगे। एक जनपद एक उत्पाद और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

- वर्जन : जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में होगा। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्राें में भी आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमाें में जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र नगर में विधायक राजीव गुंबर, बेहट में सांसद कांता कर्दम, नकुड़ में विधायक मुकेश चौधरी, देहात में सांसद प्रदीप चौधरी, देवबंद में राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह रावत, रामपुर मनिहारान में विधायक देवेंद्र निम, गंगोह में विधायक किरत सिंह शामिल होंगे। - वीके कौशल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार इकाईयां, (निवेश करोड़ में)
विभाग इकाइयां निवेश रोजगार

एमएसएमई 51 936 2100

उद्यान विभाग 15 246 742
पशुपालन 25 55.06 1345
पर्यटन 07 82 306

तकनीकी शिक्षा 01 1.07 25

डेयरी 02 70 385
वैकल्पिक ऊर्जा 05 203 294
चिकित्सा शिक्षा 03 56 90

वन विभाग 01 604 2000

आवासीय योजना 12 304 936
स्वास्थ्य विभाग 01 04 15
हैंडलूम एवं टैक्सटाइल 01 07 250

खाद्य प्रसंस्करण 01 15 75

सहकारिता विभाग 01 33 400
औद्योगिक विकास 03 750 7500

- नोट : उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed