Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Green Valley won the Amar Shaheed Cup cricket tournament

ग्रीन वैली ने जीती अमर शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Green Valley won the Amar Shaheed Cup cricket tournament
अंबेहटा (सहारनपुर)। गांव रनियाली मार्ग स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अमर शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला में ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी ने एस बी बी ए क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

एसबीबीए सहारनपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 24.3 ओवर में ऑल आउट होकर 296 रन का लक्ष्य ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी टीम के समक्ष रखा। बेहतरीन बल्लेबाजी करते दीपक राणा ने 102 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि शहनवाज ने 32 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर करने में मदद की। ग्रीन वैली की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते रमीज ने 5 ओवर में 45 रन देकर तीन व अंजर ने तीन ओवर में तीन विकेट लेकर एसबीबीए टीम की कमर तोड़ दी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 23. 4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। ग्रीन वैली के बल्लेबाज अब्दुल वाहिद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 129, अंकित कुमार 61 व विवेक ने अपनी टीम के लिए 24 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ दा मैच सर्वाधिक रन बनाने वाले अब्दुल वाहिद को दिया। समापन पर पहुंचे मुख्य अतिथि एसडीसीए के सेक्रेटरी लतिफुर्रहमान, राजीव कुमार, राकेश टंडन, ग्रीन वैली स्कूल के चेयरमैन मआज खान ने विजेता व उपविजेता को ट्राफी देकर सम्मानित किया। आयोजन में संजय विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, रवीश राठी, दीपक सैनी, विक्की चौधरी, समरेज सैफी व इस्लाम ठेकेदार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed