फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Green trees were cut after taking permission to prepare forest, sitting investigation

Saharanpur News: वन तैयार करने की अनुमति लेकर कटवा दिए हरे पेड़, बैठी जांच

Fri, 04 Aug 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Green trees were cut after taking permission to prepare forest, sitting investigation
दाबकी जुनारदार में कटे पेड़ से भरी ट्रोली  श्रोत ​शिकायतकर्ता
- दाबकी जुनारदार में श्मशान की भूमि से जुड़ा मामला, संबंधित अधिकारियों में हड़कंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पौधे लगाने और वनों को बचाने का जिम्मा जिस वन विभाग पर है। उसी विभाग पर हरे पेड़ काटने का आरोप लगा है। मामले में एक ओर जहां ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव का हंगामा किया। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा जिलाधिकारी से की गई शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच बिठा दी है। इसके बाद से संबंधित अधिकारियों में खलबली मची हुई है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक की ओर से 12 मई 2023 को नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया था। उन्होंने दाबकी जुनारदार में नगर निगम की उपलब्ध भूमि, जो श्मशान की भूमि है पर मियावाकी पद्धति से पौधारोपण करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। जिसके बाद नगर आयुक्त के द्वारा विभाग को अनुमति प्रदान कर दी गई। लेकिन वन तैयार करने के लिए पौधे लगाने से पहले ही वन विभाग आरोपों में घिर गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने पौधे लगाने के नाम पर उक्त भूमि से करीब ढाई फीट मिट्टी उठवाकर बेच दी है। साथ ही भूमि पर लगे शीशम और अन्य प्रजातियों के पेड़ कटवा दिए हैं, जिसकी ट्रॉलियां भरकर भेजी गईं हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने मौके पर रहे वन विभाग के अधिकारियों का घेराव भी किया, जिसके कई वीडियो भी बनाए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

- भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से की शिकायत
मामले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सूर्य ने शुक्रवार को अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से शिकायत की है। उनका आरोप है कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन होने के साथ ही हरे पेड़ कटवा दिए गए हैं। उनकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त राजेश यादव को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दाबकी जुनारदार में निगम की भूमि पर मियावाकी पद्धति से वन तैयार करने की अनुमति लेकर हरे पड़े काटने और मिट्टी के खनन का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच बिठा दी गई है। मामला सही पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राजेश यादव, अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed