फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Greater importance of journalism in giving direction to democracy and society

Saharanpur News: लोकतंत्र और समाज को दिशा देने में पत्रकारिता का अधिक महत्व

Sun, 08 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Greater importance of journalism in giving direction to democracy and society
तीतरों। सपा के गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौ. इंद्रसेन ने कहा कि आधुनिक युग में लोकतंत्र व समाज को नई दिशा देने में पत्रकारिता का बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने पत्रकारों को समाज का सजग प्रहरी बताया।
विज्ञापन

तीतरो नगर के ब्राइट होम इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को तीतरो प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता एक मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र पर चौ. इंद्रसेन ने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा से अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जगाने और उसे एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में पत्रकारिता कर रहे लोगों से जनता के हित और उसके कल्याण के कार्यों को समाज के सामने लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रालोद के वरिष्ठ नेता हाजी सलीम ने कहा पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से शोषित व वंचित वर्ग की आवाज बुलंद कर उनको न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यशाला के दूसरे सत्र मे वरिष्ठ पत्रकार बलवीर तोमर ने कहा वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों के बीच प्रिंट मीडिया और इंटरनेट मीडिया को कार्य करना पड़ रहा है। अरविंद टेबक, जिला पंचायत सदस्य जिशान चौधरी, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार और ब्राइट होम स्कूल के प्रबंधक अहमद खान ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राजकिशोर कौशिक और संचालन अशोक शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed