फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Great performance of review in National Hockey Competition

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में समीक्षा का रहा शानदार प्रदर्शन

Sun, 28 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Great performance of review in National Hockey Competition
सहारनपुर। सहारनपुर की बेटी समीक्षा सक्सेना के शानदार प्रदर्शन की बदौलत साईं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। समीक्षा की सफलता से सहारनपुर के खेल प्रेमियों और समीक्षा के परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

हॉकी कोच शारिक हुसैन ने बताया कि सहारनपुर के मोहल्ला तकिया में रहने वाले मनोज सक्सेना और यशोधरा सक्सेना की बेटी समीक्षा सक्सेना र्साइं में है। 17 से 26 मार्च तक भुवनेश्वर में राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें देश भर की कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को इंडियन साईं हॉकी टीम और मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी के बीच हुआ, इसमें इंडियन साईं टीम 3-1 के अंतर से विजेता रही। समीक्षा अपनी टीम की कोल कीपर थी, जिसके अच्छे प्रदर्शन की वजह से विपक्षी टीम मात्र एक गोल कर सकी। इस प्रतियोगिता के अधिकारियों और दर्शकों ने समीक्षा के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष नीर पाल चौधरी, फुरकान अहमद, सुरेश पाल, नवीन चंद शर्मा, यशपाल सिंह पुंडीर, संदीप भट्ट, उषा गुप्ता आदि ने समीक्षा को बधाई दी। शारिक ने बताया कि समीक्षा के अलावा दो और बेटियां हॉकी में सहारनपुर का नाम रोशन कर रही हैं। महिमा चौधरी भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं, जबकि रितु सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली हैं, जो खेल कोटे से रेलवे में नौकरी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed