फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gravediggers two sides face to face

कब्र खोदने पर दो पक्ष आमने-सामने

Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gravediggers two sides face to face
कब्र खोदने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में शिया समुदाय की दरगाह के नजदीक कब्र खोदने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लोगों में बढ़ते टकराव को देखकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। बाद में पुलिस मौजूदगी में जनाजे को दफनाया।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के दादा मीराजी रोड स्थित शिया दरगाह के पास तेली समाज के लोग एक कब्र को खोद रहे थे। इसी बीच शिया समुदाय के काफी लोगों ने मौके पर पहुंच कर दरगाह के नजदीक कब्र खोदने का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग कब्र खोदने के लिए अड़ गए।
विज्ञापन


इस कारण दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। शिया समुदाय के लोगों ने बताया जिस जगह पर कब्र खोदी जा रही है, वहां पर मोहर्रम के कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया दरगाह के पास कब्र होने से कार्यक्रम के दौरान कब्र की बेअदबी होने की आशंका रहेगी। इसलिए कब्र को कुछ दूरी पर खोद कर जनाजे को दफनाया जाए। 

 दूसरी ओर तेली समाज के लोगों ने कहा जहां पर कब्र खोदी है, वह स्थान गौर ए गरीबा कब्रिस्तान है, वहां पिछले काफी समय से उनके जनाजे दफनाए जा रहे हैं। दोनों पक्षों में काफी देर तक गहमा गहमी के साथ तनाव बना रहा।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस की निगरानी में जनाजे को दफनाया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा दो पक्षों में कब्र खोदने को लेकर विवाद हो गया था। मामले की तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया  शांति व्यवस्था बनाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed