फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grant amount increased in marketing development plan

Saharanpur News: विपणन विकास योजना में बढी अनुदान राशि

Mon, 05 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Grant amount increased in marketing development plan
सहारनपुर। शासन ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेलों में स्टॉल लगाने वाले निर्यातकों को मिलने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी कर दी है। मेले और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने पर अब दो लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। जो पहले एक लाख रुपये था।
विज्ञापन

सरकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेलों में स्टॉल लगाकर अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए निर्यातकों को विपणन विकास सहायता योजना के तहत अनुदान मिलता है। मेले में स्टॉल लगाने पर अब दो लाख का अनुदान मिलेगा जो पहले एक लाख रुपये था। इसी प्रकार मेले में भाग लेने पर यात्रा अनुदान भी 50 हजार रुपये से बढ़कर एक लाख रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेलों में स्टॉल लगाने वाले जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प कारोबारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रचार प्रसार एवं वेबसाइट बनाने के वालों को पहले 60 हजार रुपये का अनुदान मिलता था। इसे बढ़ाकर अब 75 हजार रुपये कर दिया गया है। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि शासन ने निर्यातकों को विपणन विकास सहायता योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ा दिया है। इसका लाभ अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मेलों में स्टॉल लगाने और प्रतिभाग करने वाले निर्यातकों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed