फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grandfather's health deteriorated due to granddaughter's absence

पौत्री को रोमानिया से फ्लाईट न मिलने की खबर पर दादा की तबीयत बिगड़ी

Mon, 28 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Grandfather's health deteriorated due to granddaughter's absence
वृद्ध राजसिंह की हालत को लेकर चिंतित परिजन - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई पौत्री की चिंता में वृद्ध दादा की तबीयत अचानक खराब हो गई। बेटी जहां विदेश में मुश्किलों में फंसी है वहीं दादा की तबीयत को लेकर भी परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

यूक्रेन के इवानो में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही गांव बाधी निवासी छात्रा मानसी के पिता सतेंद्र कुमार ने बताया कि मानसी अपने भारतीय सहपाठियों के साथ रविवार सुबह करीब छह बजे रोमानिया एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। लेकिन अभी तक फ्लाइट ना होने के कारण करीब 400 छात्र-छात्राएं एयरपोर्ट पर ही हैं। पिता सतेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त बात उनके वृद्ध पिता 80 वर्षीय राजसिंह को पता चली तो अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई। बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे ही उनकी बात बेटी मानसी से हुई तो मानसी ने बताया कि एयरपोर्ट पर वैसे तो खाने पीने की उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन फ्लाइट आने का उन्हें कोई मेसेज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed