फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand painting on the occasion of Shri Balaji's birth anniversary in Deoband

Saharanpur News: देवबंद में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली

Thu, 10 Apr 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Grand painting on the occasion of Shri Balaji's birth anniversary in Deoband
देवबंद में श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में महाकाल की भव्य झांकी। सं
देवबंद। श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में बैंडबाजों व मनोरम झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा।
विज्ञापन


श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बृजेश सिंह रहे। उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता, बालाजी महाराज की आरती योगेंद्र गोयल व आशुतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। माल्यार्पण राधेश्याम गर्ग और प्रसाद रथ अर्पण मोनिका गोयल व प्रवीण गोयल द्वारा किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश जी, भगवान जगन्ननाथ, मां काली, विष्णु भगवान, बालक राम आदि झांकियां शामिल रही। जबकि सबसे पीछे बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा रामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से शुरू होकर एमबीडी चौक, मोहल्ला नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड और मेन बाजार से होते हुए श्री बालाजी धाम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इससे पहले मंगलवार रात धर्म ध्वज की स्थापना हुई। इस मौके पर अशोक गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed