फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gram Panchayats will be developed on the lines of Gujarat and Maharashtra

Saharanpur News: गुजरात और महाराष्ट्र की तर्ज पर विकसित होंगी ग्राम पंचायतें

Thu, 04 Jul 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will be developed on the lines of Gujarat and Maharashtra
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों को गुजरात और महाराष्ट्र की ग्राम पंचायतों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 98 ग्राम पंचायतों में कई कार्य होंगे। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को इन प्रदेशों का दौरा भी कराया था। विभाग बजट का प्रस्ताव और कार्यों का खाका तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के 11 विकासखंड क्षेत्रों में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कई कार्य हुए थे। कुछ में पार्क भी बनाए गए थे, लेकिन इन्हें पूरी तरह विकसित करने की दिशा में जल्द कार्य शुरू होगा। इसके तहत कई कार्य होने बाकी हैं। इसीलिए पूर्व में पंचायत राज विभाग ने ग्राम प्रधानों और कुछ सचिवों को महाराष्ट्र तथा गुजरात के कई जिलों की ग्राम पंचायतों का दौरा कराया था। वहां की आदर्श ग्राम पंचायतें दिखाई थीं। ताकि स्थानीय ग्राम प्रधानों व सचिवों को विकसित ग्राम पंचायत बनाने में आसानी हो सके। इसके तहत पहले चरण में विभाग ने 98 ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाएगा। इसके तहत बजट का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। कुछ कार्य ग्राम पंचायत निधि से होंगे। कुछ के लिए शासन से भी बजट मांगा जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्य होंगे
- हर ग्राम पंचायत में पार्क बनेंगे, बच्चों को खेलने के लिए झूले लगेंगे
- पार्कों में टहलने के लिए ट्रैक बनेंगे, बहुउद्देश्यीय हाल बनाए जाएंगे
- तालाबों और धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण होगा
- सभी ग्राम पंचायतों और उनके मजरों में सीसी सड़क बनेंगी
- गांव के प्रमुख चौराहों पर पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्था होगी
- मिनी ग्राम सचिवालय अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किए जाएंगे
- ग्राम पंचायतों में रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते प्रवेश द्वार बनेंगे
- जलभराव की समस्याओं पूरी तरह निस्तारण कराया जाएगा
- पक्के नाले और नालियां बनेंगी। कूड़े को अलग कर उपयोगी बनाएंगे
- ग्राम सचिवालय ग्राम पंचायत से जुड़े प्रत्येक विभाग के कर्मचारी बैठेंगे
- प्राथमिक विद्यालयों की चहारदीवारी होगी और सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा
----
ग्राम पंचायतों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कई विकास होंगे। इसके लिए कार्य योजना लगभग बना ली गई है।
--- आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed