फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gradual hunger strike of farmers at Bajaj Sugar Mill continues on 15th day

Saharanpur News: बजाज शुगर मिल पर किसानों का क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी

Sat, 04 Feb 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gradual hunger strike of farmers at Bajaj Sugar Mill continues on 15th day
नागल में बजाज शुगर मिल गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे किसान
नागल। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बजाज शुगर मिल गांगनौली पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों का क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान को लेकर किसान परेशान हैं। बजाज शुगर मिल का गन्ना भुगतान प्रदेश में सबसे पीछे चल रहा है। उन्होंने कहा कि मिल ने किसानों का भुगतान लटकाने में सारी हदें पार कर दी हैं, इसलिए अब मजबूरी में यहां आकर क्रमिक अनशन करने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान होने तक यह अनशन जारी रहेगा। मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा, कि महंगाई के इस दौर में गन्ना भुगतान न होने से किसान भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने कहा कि छह वर्ष पूर्व एक रिपोर्ट में गन्ने की लागत 329.50 रुपये बताई गई है। यदि इन वर्षों में महंगाई को शामिल किया जाए तो गन्ने की लागत ही करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल बैठती है, मगर सरकार गन्ने की एमएसपी लागत से कम घोषित करती है। उन्होंने बताया कि एक क्विंटल गन्ने से 4.50 किग्रा शीरा बनता है, जिससे बनने वाले अल्कोहल पर 740 रुपये टैक्स देना पड़ता है, जबकि अंग्रेजी शराब में यही टैक्स एक हजार रुपये से तीन हजार रुपये तक है। ऐसे में सरकार को गन्ने का लाभकारी मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल देने में क्या कठिनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता ही किसान को बर्बादी के गर्त में धकेल रही है। अनशन पर अनार सिंह प्रधान, शिवकुमार प्रधान सुनेटी, पीतम सिंह साल्हापुर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed