{"_id":"5f3197488ebc3e3cb6540fba","slug":"govinda-ala-re-ala-preparations-to-welcome-kanha-adorned-temple-saharanpur-news-mrt495650986","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के स्वागत की तैयारी, सज गए मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के स्वागत की तैयारी, सज गए मंदिर
विज्ञापन
आइएमए रोड़ पर दुकान से कृष्णा जी के लिये झूले खरीदती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसलिए मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाए गए हैं। कान्हा जी के स्वागत को लेकर लोग उत्साहित हैं। बाजारों में लोगों ने लड्डूू गोपाल के शृंगार का सामान खरीदा और कान्हा जी के स्वागत की तैयारी की।
क्षेत्र में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सोमवार को लोगों ने शहर में सराफा बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, चौकी सराय, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, चौक फव्वारा, सराफा बाजार और नया बाजार में स्थित दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत को रंग-बिरंगी पोशाक, मोर पंख, पालना, झूला, पुष्प और पूजन का सामान खरीदकर घर ले गए। चौकी सराय के कारोबारी अनिल स्वामी और कोर्ट रोड के कारोबारी राकेश कुमार ने बताया लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के शृंगार और झूले का सामान खरीदा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम होता था। पुराने शहर में रानी बाजार से भव्य शोभयात्रा निकाली जाती थी। इस बार कोरोना की वजह से यह आयोजन नहीं होंगे।
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भूतेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, तहसील श्री शिव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर के हनुमान मंदिर, श्री विश्राम पुरी काल भैरव मंदिर, श्री नारायण पुरी मंदिर, आवास विकास स्थित हरि मंदिर, दुुर्गा मंदिर आदि मंदिरों को सजाया। मंदिर समितियों ने थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
रात 12 बजे खोलेंगे व्रत
सहारनपुर। सोमवार सुबह के समय विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही लोग व्रत रखेंगे और रात में 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ समय पर मंदिरों में जाकर भोग लगाने और दीपक जलाने के बाद व्रत खोलेंगे और आरती की जाएगी।
मावा कारोबार रहा 50 प्रतिशत कम
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोग मावा के पेड़े और पंजीरी बनाकर भोग अर्पित करते हैं, लेकिन इस बार मावा की खरीदारी कम हुई है। डेयरी कारोबारी कमल किशोर और निखिल और हकीकतनगर के मावा कारोबारी जितेंद्र परूथी ने बताया कि मावा की बिक्री बहुत कम हुई है।

आइएमए रोड़ पर दुकान से कृष्णा जी के लिये झूले और पोशाक खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

हकीकत नगर पर दुकान से कृष्णा जी के लिये झूले खरीदती महिला- फोटो : SAHARANPUR

जन्माष्टमी पर सजा बागेश्वर महादेव मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जन्माष्टमी पर सजा बेहट रोड़ बाला जी मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR