{"_id":"659eef4976f6818c4800b8a7","slug":"governments-attitude-towards-restoration-of-old-pension-is-not-good-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16299-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ठीक नहीं सरकार का रवैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ठीक नहीं सरकार का रवैया
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार का रवैया ठीक नहीं है।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है, वहां पर पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया है, लेकिन केंद्र सरकार पुरानी पेंशन योजना को पूर्णत: लागू करने से बच रही है। इसी प्रकार रेलवे में खाली पड़े पदों को नहीं भरा जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य भार संभालना पड़ रहा, जो काम ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस मौके पर सुभाष त्यागी, राजेंद्र कुमार, बाबूराम, रामप्रीत, राकेश सैनी, विजय कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।