{"_id":"640f56a2dd18d305c707c144","slug":"governments-announcement-of-free-electricity-scheme-is-a-hoax-saharanpur-news-c-14-1-152589-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छलावा है सरकार की निशुल्क बिजली योजना की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छलावा है सरकार की निशुल्क बिजली योजना की घोषणा
विज्ञापन
फोटो-15
गंगोह। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत में सरकार पर किसानों की निशुल्क बिजली देने की घोषणा के बावजूद नलकूपों पर मीटर लगाने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर आहूत पंचायत में तहसील अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि सरकार ने झूठी डुगडुगी बजानी शुरू कर दी है। जब सरकार किसानों को अप्रैल महीने से फ्री बिजली देने का वादा कर रही है, तो किसानों की ट्यूबवेल पर मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं। कहा कि यह भी सरकार की सोची समझी साजिश है। सरकार किसानों का बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से गंगोह को तहसील बनाने की चर्चा चल रही थी। यह मुद्दा भी अब पिटारे में बंद कर दिया गया है। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से जनता में दहशत है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। 20 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली में होने वाली महापंचायत में चलने का आह्वान किया गया। रणवीर, कयूम, शरीफ, जहांगीर, आरिफ, मुंशाद, मीरहसन, हसनैन, इसरार, नाजिम, सलीम, इस्लाम, कलीम, इनाम, पहल सिंह, संजय, सुरेश आदि रहे।