फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government will employ a million: Javdehkr

सरकार बनी तो एक करोड़ को रोजगार देंगे: जावडे़कर

Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Government will employ a million: Javdehkr
मंचासीन केंद्रीय मंत्री और सांसद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से स्किल इंडिया कौशल भारत कुशल भारत योजना के तहत आयोजित मंडलीय रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि भाजपा ने लोक सभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था। 
विज्ञापन


सरकार ने इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से कर दी है। प्रदेश के सभी मंडलों में इस तरह के विशाल रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यदि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हम एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनेक युवा प्रतिभावान होने के बावजूद बेरोजगार भटक रहे हैं, जिनको रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इंटरव्यू में सफल रहे अभ्यर्थियों को जॉब के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए।

ऑफर लेटर पाकर बेरोजगार युवाओं के चेहरे खिल उठे। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में मंडल के तीनों जिलों से भारी संख्या में बेरोजगार युवा हिस्सा लेने पहुंचे। मेले में देशभर की करीब दो दर्जन कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे।

पहले दिन रविवार को दो हजार से अधिक युवा इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जिनमें से 300 से अधिक युवाओं ने इंटरव्यू में सफलता पाई थी। दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को भी सुबह नौ बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सोमवार को भी हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। 

सोमवार को इंटरव्यू के सफल अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर पहुंचे। उन्होंने मंच पर दस युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिए।

दावा किया जा रहा है कि मेले में 1500 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिए गए हैं। हालांकि आयोजकों के पास देर शाम तक इसका कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं था। मुख्य अतिथि ने भी 1500 युवाओं को ऑफर लेटर देने की बात कही।

इससे पहले आयोजकों के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। उन्होंने सांसद राघव लखनपाल शर्मा के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोजगार मेले में करीब 1500 लोगों को जॉब ऑफर लेटर देने की बात कही जा रही है।

समय कम होने की वजह से मुख्य अतिथि प्रकाश जावडे़कर ने दस युवाओं को मंच पर जॉब ऑफर लेटर दिए। उनके हाथों लेटर पाने वालों में अमित, ललित, बृजेश, शमीम अहमद, सचिन, अर्चित, मनीष, निरंकार, मो. आसिफ और लोकेश शामिल रहे।

रोजगार मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे बेरोजगारों में से बेशक करीब डेढ़ हजार युवाओं को ही जॉब ऑफर लेटर मिले हों। मगर जिन्हें मिले हैं उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

जॉब दिलाने के लिए सरकार और मोदी का धन्यवाद करने वालों में पहला नाम दिव्यांग लोकेश का है, जिसे एक कंपनी में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव की नौकरी मिली है। 

इसके अलावा सरसावा निवासी राजसिंह और अमित कुमार को आईटीआई के बेस पर आठ-आठ हजार रुपये की नौकरी गुजरात में मिली है। तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी उत्तम कुमार को आईटीआई के बेस पर 7800 रुपये की नौकरी मिली है।

ऐसे सैकड़ों युवा हैं, जो अभी तक बेरोजगार थे। रोजगार मिलने पर उन्होंने सरकार और मोदी का धन्यवाद किया है।  मेले में मंडल के तीनों जिलों से युवा पहुंचे थे। संख्या अधिक होने की वजह से हजारों युवाओं को इंटरव्यू तक पहुंचने का मौका नहीं मिल सका।

रविवार के बाद सोमवार को भी हजारों की संख्या में युवाओं को स्कूल गेट के बाहर ही रोका गया था। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक यह युवा अपनी बारी का इंतजार करते रहे।


मगर उन्हें इंटरव्यू तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार के अच्छे दिन लाने और बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के वादे पर तंज भी कसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed