फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government system fails, criminals keep on playing

सरकारी तंत्र फेल, अपराधी करते रहे खेल

Tue, 16 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Government system fails, criminals keep on playing
- पाकिस्तानी जासूस सहित कई बांग्लादेशियों ने बनवाए प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- खुफिया एजेंसी और स्थानीय पुलिस को नहीं लगती भनक
- ज्यादातर मामलों में एटीएस व बाहर की पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे अपराधियों ने बार-बार खेल कर सरकारी तंत्र को फेल कर दिया। यहां रहते हुए पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल ने भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र तक बनवाए। अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी भी आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित तमाम दस्तावेज बना चुके हैं। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती और एटीएस ही हर बार कार्रवाई करती है।
पाकिस्तानी जासूस शाहिद इकबाल भट्टी के दस्तावेज बनाने के मामले में तो नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई थी, जबकि हाल ही में नदीम कॉलोनी से एटीएस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी पिता पुत्र के पास से भारत और बांग्लादेश दोनों देशों की आईडी बरामद हुई है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के सिम भी मिले थे। इन मामलों में स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों व सरकारी तंत्र की भूमिका लापरवाह या फिर पूरी तरह फेल ही रही है। इस वजह से आरोपियों ने इसका फायदा उठाया है।
विज्ञापन

----------
केस-1-
2008 में पटियाला पुलिस ने कोतवाली सदर बाजार के हकीकतनगर से पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी को पकड़ा था, जो यहां देवराज सहगल के नाम से कई वर्षों से रह रहा था, जिसने राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड सहित तमाम दस्तावेज बनवा रखे थे। इस मामले में निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
केस-2-
17 नवंबर 2020 में जनकपुरी के गांव सिंभालकी जुनारदार में रह रहे बांग्लादेशी इकबाल और फारुख को एटीएस ने पकड़ा था, जो यहां अवैध रूप से रह रहे थे। इनके परिवार की महिला रूबी भी पकड़ी गई थी। इन्होंने भी भारतीय नागरिकता के तमाम दस्तावेज बनवा रखे थे।
-------------
केस-3-
देवबंद में टेलीफोन एक्सचेंज के पास से पांच बांग्लादेशी पांच फरवरी 2019 में पकड़े गए थे। इन लोगों ने भी भारतीय नागरिकता के दस्तावेज बनवाए थे।
-----------------
केस-4-
थाना कुतुबशेर की नदीम कॉलोनी से पांच दिन पूर्व एटीएस ने बांग्लादेशी तनवीर और उसके पिता उमर मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार किया, इन्होंने भी भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र बनवाए हुए थे।

------- वर्जन
खुफिया एजेंसियों और थाना पुलिस अलर्ट है। निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में पता लगाए कि कोई विदेशी अवैध तरीके से तो यहां नहीं रह रहा है। -- डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed