फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should withdraw the proposed increase in GST rates

जीएसटी की दरों में प्रस्तावित वृद्धि को वापस ले सरकार

Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the proposed increase in GST rates
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

बोले, जीएसटी की दर पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का निर्णय पूर्णतया अव्यवहारिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कपड़ा, फुटवियर, स्टेशनरी सहित अन्य उत्पादों पर जीएसटी की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का निर्णय पूर्णतया अव्यवहारिक है।
प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा जीएसटी की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध में देश भर के व्यापारी आंदोलित हैं। उन्होंने कहा एक जुलाई 2017 को देश में जीएसटी लागू करते समय कपडे़ और ब्रांडेड खाद्यान्नों पर पांच फीसदी जीएसटी लगाई। अब इन पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा पहले नोट बंदी और फिर कोराना महामारी ने न सिर्फ व्यापारियों को प्रभावित किया, बल्कि आम आदमी की आर्थिक स्थिति को भी खराब कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया व्यापारी समाज जीएसटी की दरों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में लगातार आंदोलनरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जीएसटी की दरों में की प्रस्तावित वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इसमें मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, दीपक राज सिंघल, मेजर एसके सूरी, पवन गोयल, रमेश डावर, राकेश गाबा, अनिल गर्ग, गुलशन नारंग, संदीप सिंघल, कर्नल संजय मिड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed