फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should take action against Mahant and the MLAs who added fuel to the fire: Madani

महंत और आग में घी डालने वाले विधायकों पर कार्रवाई करे सरकार: मदनी

Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Government should take action against Mahant and the MLAs who added fuel to the fire: Madani
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पैगंबर मोहम्मद साहब के अपमान के दोषी यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को लिखे पत्र में मौलाना महमूद मदनी ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (लोनी गाजियाबाद) और शलभ मणि त्रिपाठी (देवरिया) के बयानों को आग में घी डालने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से लोगों की भावनाएं पहले ही आहत हो चुकी हैं, लेकिन इसके विपरीत विधायक नंद किशोर गुर्जर एक समुदाय पर गोली चलाने की बात कहकर कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन

इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा गया है। मौलाना मदनी ने कहा कि इन घटनाओं के बाद जमीयत के नेतृत्व में भारत के मुसलमानों की ओर से दर्जनों जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक किसी भी अपराधी की औपचारिक गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। जिसकी वजह से इनके हौंसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि भाजपा के कुछ विधायक विभिन्न बहानों से ऐसे व्यक्तियों का समर्थन कर देश के नाम को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed