फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should provide cheap medicine and treatment to the poor

गरीबों का सस्ती दवा और उपचार मुहैया कराए सरकार

Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government should provide cheap medicine and treatment to the poor
डा सहीराम सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में विधान सभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रत्याशी घर-घर जा कर प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में समाज के प्रबुद्ध वर्ग से ताल्लुक रखने वाले चिकित्सकों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि सुरक्षा के साथ ही गरीबों के लिए सस्ती दवाएं और उपचार उपलब्ध कराने वाले राजनीतिक दल को उनका वोट जाएगा।
विज्ञापन

सरसावा निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारियां भविष्य में भी आ सकती हैं। इसके मद्देनजर सरकार विशेष कार्य योजना बना उसका त्वरित क्रियान्वन करें। सरकार को दवाओं के अनावश्यक रूप से बढ़ते मूल्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। आए दिन चिकित्सकों पर होने वाले हमलों के लिए भी सरकार को सख्त कानून बनाकर अथवा पहले से ही बने कानूनों को सख्ती से लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

बेहट निवासी बीएएमएस चिकित्सक डॉ. संजय चौहान का कहना है कि राजनैतिक दलों को अपने घोषणा पत्र में आम आदमी को सस्ती दवाएं और उपचार उपलब्ध कराने का एजेंडा रखना होगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे भी चुनाव में प्रमुख हैं। वे ऐसे प्रत्याशी को वोट करेंगे जिसकी छवि साफ सुथरी हो तथा वह सबको साथ लेकर चलने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अनुज चौधरी का कहना है की ऐसी सरकार बननी चाहिए जो शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार लाए। सरकार गरीबों को सस्ती दवाएं और सुलभ उपचार कराने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश और आम आदमी को सुरक्षा प्रदान करे।
नानौता निवासी चिकित्सक डॉ. ओमबीर सिंह तोमर का कहना है कि सरकार ऐसी हो जो चिकित्सा क्षेत्र में नई योजनाओं को लागू करते हुए चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करे। सभी वर्गों के गरीब लोगों से लेकर अन्य जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराए। क्षेत्र में विकास के साथ साथ चिकित्सा सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था बनाए।

आईएमए गंगोह के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सही राम सैनी का कहना है कि हमारे सामने राष्ट्रवाद ही चुनावी मुद्दा है, साथ ही चिकित्सकों को मौजूदा समय में बेखौफ लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है तथा शिक्षक समाज के अंदर सुरक्षा की भावना जागृत हुई है। यही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है। उनका वोट सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने वाले राजनीतिक दल को जाएगा।

डा सुखविंद्र सिंह

डा सुखविंद्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

डा अनुज चौधरी

डा अनुज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

डॉ ओमबीर सिंह तोमर

डॉ ओमबीर सिंह तोमर- फोटो : SAHARANPUR

डा संजय कुमार

डा संजय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed