{"_id":"68321a8ae72739c34d0d4355","slug":"government-should-pay-the-outstanding-sugarcane-price-along-with-interest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-150193-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए सरकार
विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए। उन्होंने गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।
चिलकाना रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद की चीनी मिलों पर अभी भी करोड़ों रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है। इसके अलावा बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज भी अवशेष है। प्रदेश सरकार तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए। उन्होंने कहा कि ऋण या बिल आदि बकाया होने पर किसानों की आरसी जारी हो रही हैं। जबकि हाईकोर्ट का आदेश है कि जब तक चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य व ब्याज बकाया है, तब तक गन्ना किसानों की आरसी ना काटी जाए। इसके बावजूद बैंक, प्रशासन और तहसील बराबर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की और संचालन दुष्यंत सिंह ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कपिल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुर्तजा सलमानी आदि रहे। संवाद