फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should give subsidy in transportation to the farmers of hilly areas: Rakesh

पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को परिवहन में सब्सिडी दे सरकार : राकेश

Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government should give subsidy in transportation to the farmers of hilly areas: Rakesh
सरसावा में पत्रकारों से बात करते चौ राकेश टिकैत - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा(सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वे लेह, लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल आदि पर्वतीय क्षेत्रों का दौरा कर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय वहां मक्के की फसल हो रही है। सरकार यदि किसानों की हालत सुधारना चाहती है, तो वहां के किसानों को अपनी फसल को पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों तक लाने के लिए परिवहन पर सब्सिडी दे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की हालात का जायजा लेने के बाद वे एक रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के किसान अपनी फसल को मैदानी क्षेत्रों तक लाने के लिए परिवहन पर काफी पैसा खर्च करते हैं, जिससे उनकी लागत ज्यादा तथा आमदनी कम होती है सरकार यदि वास्तविकता में किसानों का भला चाहती है तो पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को परिवहन पर सब्सिडी दे। राकेश टिकैत ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की भी मांग की। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान के लिए केवल खेती मुद्दा नहीं है, बल्कि महंगी बिजली भी किसान का महत्वपूर्ण मुद्दा है। उत्तर प्रदेश में बिजली का दाम सबसे ज्यादा है। किसान की कमाई बिजली में होम हो रही है। राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि जल्दी एमएसपी कानून बनाने के लिए कुछ लोगों के नाम सरकार के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे। एमएसपी कानून पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की ताकत को समझने में भूल कर रही है। नूपुर शर्मा के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसी को भी किसी भी धर्म के प्रति अपशब्द बोलने का अधिकार नहीं है। भारत एक स्वस्थ लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान में सब को अपने रीति रिवाज तथा धर्म के अनुसार पूजा अर्चना का अधिकार है। राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए तेलंगाना राज्य की तर्ज पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपये किसानों के खाते में पहुंचाए। करीब आधा घंटा ढाबे पर रुकने के पश्चात राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजवीर प्रधान, जिला महासचिव अशोक कुमार, युवा प्रदेश महासचिव मेवाराम, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार, बिल्लू चौधरी, रुपिंदर सिंह, जगतार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed