फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should declare sugarcane price Rs 500 per quintal

गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार

Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government should declare sugarcane price Rs 500 per quintal
कलेक्ट्रेट परिसर में भाक्यू की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार पर किसान खाली हाथ हैं। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नलकूपों पर बिजली के मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अशोक कुमार, अमित मुखिया, बबलू प्रधान, संजय चौधरी, प्रवीन कुमार, अनूप सिंह, रघुवीर सिंह, सोनू चौधरी, पहल सिंह, राव नौशाद, मुकेश तोमर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रामपाल, पप्पू, रविंद्र, अनीस, धर्मवीर, अनिल, यशपाल, सुरेश प्रमुख, अजय कुमार, गजेंद्र, रामवीर, मंशा प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed