{"_id":"647e27db73bc9253f70cf8c6","slug":"government-schools-will-beat-private-schools-in-convenience-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3705-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुविधा में निजी स्कूलों को मात देंगे राजकीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुविधा में निजी स्कूलों को मात देंगे राजकीय विद्यालय
Mon, 05 Jun 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सुविधाओं के मामले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय निजी और नामी पब्लिक स्कूलों को मात देंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत विद्यालयों में परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
स्मार्ट सिटी योजना में राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान का चयन स्मार्ट सिटी योजना के लिए किया गया है। इन दोनों विद्यालयों में सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया जाना है, जिसका कार्य शुरू हो चुका है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सामान्य फर्श की जगह अब ग्रेनाइट बिछाया जा रहा है। दीवारों पर भी तीन फीट तक ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। कक्षाओं को स्मार्ट बनाने के लिए उनमें फाल सीलिंग के साथ ही दीवारों में ऐसे पैनल लगाए जा रहे हैं, जिनकी वजह से कक्ष में आवाज गूंजेगी नहीं। कक्षों में स्मार्ट एलईडी के साथ ही पूरा फर्नीचर बदलने की योजना है। यहां प्रयोगशाला को भी आधुनिक बनाया जाएगा। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में स्थापना के समय 1980 से खड़ी दो खंडहर इमारतों को तोड़ा जा रहा है। इनकी जगह भूकंपरोधी और नई इमारतें बनाई जानी हैं। यहां भी स्मार्ट क्लास के साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला बनाई जाएगी।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और अन्य सुधारात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में काफी हद तक कार्य हो चुका है। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में पुराने भवन का मलबा हटते ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर