फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government procurement of wheat is not catching the pace

रफ्तार नहीं पकड पा रही गेहूं की सरकारी खरीद

Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat is not catching the pace
मियानकी में गेंहू क्रेय केन्द्र का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाजार में बढ़िया भाव होने का असर गेहूं की सरकारी खरीद पर पड़ रहा है। जिले में बनाए गए 92 क्रय केंद्रों में से सिर्फ 24 पर ही अब तक गेहूं खरीद हुई है। अब तक 134 किसानों से 463 मीट्रिक टन गेहूूं खरीदा गया है। गत सीजन में इस अवधि में 1371 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी। उधर, गत वर्ष जहां सहारनपुर नवीन मंडी में आढ़तियों के यहां इस अवधि तक मात्र 30 क्विंटल गेहूं ही आया था, वहीं इस बार यह आंकड़ा 500 क्विंटल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। इसके लिए जनपद में एक अप्रैल से 92 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इस बार गत वर्ष की तुलना में गेहूं की सरकारी खरीद पिछड़ रही है। अब तक मात्र 24 क्रय केंद्रों पर ही गेहूं की सरकारी खरीद हुई है, जबकि पिछले सीजन में 18 अप्रैल तक 1371.67 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। इसकी बड़ी वजह मंडी में गेहूं का अच्छा भाव होना मानी जा रही है। सहारनपुर मंडी में अभी तक 500 क्विंटल गेहूं आ चुका है। जबकि गत सीजन में इस अवधि में मात्र 30 क्विंटल ही गेहूं आया था।
विज्ञापन

2050 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं
-गत वर्ष के मुकाबले मंडी में इस बार गेहूं का भाव अधिक है। पिछले सीजन में इस समय 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव चल रहा था, जबकि सोमवार (आज) मंडी में गेहूं 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है। इसके चलते इस बार सहारनपुर मंडी में अब तक 500 क्विंटल गेहूं आ चुका है। गत वर्ष यह आंकड़ा मात्र 30 क्विंटल तक था। --- अशोक गुप्ता, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 क्रय केंद्रों पर ही हुई गेहूं खरीद
जनपद में 92 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से मात्र 24 पर ही अब गेहूं खरीद शुरू हुई है। पिछले सीजन में इस अवधि तक 1371.67 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी, जबकि इस बार 463.660 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा गया है। इसकी बड़ी वजह बाजार में गेहूं का बढ़िया भाव होना है। --- संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
आंकड़ों की नजर में गेहूं की सरकारी खरीद
क्रय केंद्र 92
खरीद शुरू होने वाले क्रय केंद्र 24
लाभान्वित किसान 134
गेहूं खरीद का लक्ष्य 116000 मीट्रिक टन
अब तक खरीद 463.660 मीट्रिक टन
गत वर्ष खरीद 1371.67 मीट्रिक टन
न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल
नोट: खाद्य विपणन विभाग के 18 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed