{"_id":"5dc1c2858ebc3e5b6a3eb454","slug":"government-procurement-of-paddy-gained-momentum-saharanpur-news-mrt452101126","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की सरकारी खरीद ने पकडी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की सरकारी खरीद ने पकडी रफ्तार
विज्ञापन
Government procurement of paddy gained momentum
सहारनपुर। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसके तहत जनपद में 19 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जनपद को 1200 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि अब तक 235.02 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो लक्ष्य का 20 प्रतिशत है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 144 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
धान खरीद में बिचौलियों से बचाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से धान की खरीद कराती है। इसमें कॉमन और ग्रेड-1 श्रेणी का धान ही खरीदा जाता है। इस बार सरकार ने कॉमन धान का रेट 1815 रुपये और ग्रेड-1 धान का भाव 1835 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर केवल पंजीकृत किसान ही अपना धान बेच सकते हैं। धान की सरकारी खरीद के लिए जनपद में 19 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिन पर 1200 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 235.02 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हुई है। जो लक्ष्य का 20 प्रतिशत है। धान खरीद ने अभी रफ्तार पकड़ी है। जल्द ही धान खरीद के लक्ष्य को पूरा कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि धान में अभी भी नमी का प्रतिशत सरकारी मानक से अधिक है। जिन किसानों का खतौनी और बैंक पासबुक में नाम मिस मैच हो रहा है उन्हें संबंधित उप जिलाधिकारी से सत्यापन कराना पड़ेगा।
जनपद में धान के सरकारी क्रय केंद्र
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में धान की सरकारी खरीद के लिए 19 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के सहारनपुर नवीन मंडी, पुुंवारका, नकुड़, सरसावा, गंगोह मंडी, रामपुर मनिहारान मंडी और देवबंद मंडी में क्रय केंद्र हैं। पीसीएफ के क्रय केंद्र फंदपुरी, बुढ्ढाखेड़ा, गंगोह, तीतरो, रामपुर मनिहारान, भायला, अनवरपुर बरौली, और हलवाना में स्थित हैं। भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र सहारनपुर मंडी, नकुड, सरसावा और गंगोह मंडी में हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों की नजर में धान की सरकारी खरीद
धान खरीद का सरकारी लक्ष्य----1200 मीट्रिक टन
अब तक खरीदा गया धान----235.02 मीट्रिक टन
जनपद में सरकारी धान क्रय केंद्र----19