छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा जोर शोर से गूंजा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गन्ना मूल्य भुगतान होने तक अपने सभी बकाया वसूली स्थगित करें।
डाक बंगला फतेहपुर में हुई भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की आय दोगुना करने के दावे करने वाली सरकार में किसान को फसलों का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसान अपने बेटियों के हाथ तक पीले नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता, तब तक सरकार अपनी सभी वसूली स्थगित करें। युवा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह काम्बोज ने कहा कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने का काम करे। इसमें जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, नीटू प्रधान, कुलदीप चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष अजय काम्बोज, मनोज चौधरी, सोहनवीर सिंह, नरेश स्वामी, दीपक कुमार, मंसूर अली, केहर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली कुमार, डॉ. रणधीर सिंह सैनी, अनीस गौड़, राकेश कुमार, पारस सैनी, चंचल काम्बोज आदि रहे।