फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government medium schools will be English medium

इंग्लिश मीडियम होंगे राजकीय माध्यमिक विद्यालय

Fri, 18 Oct 2019 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Government medium schools will be English medium
राजकीय कन्या इंटर कालेज सहारनपुर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अब राजकीय माध्यमिक विद्यालय भी इंग्लिश मीडियम होंगे। फिलहाल जनपद मुख्यालय के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान को योजना में शामिल किया गया है, जिसमें कक्षा छह से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। सरकार पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चुनिंदा विद्यालयों में अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू कर रही है। बताया जा रहा है कि बाद में अन्य विद्यालयों में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माध्यमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर विकसित करना चाहते हैं। जिला मुख्यालय पर एक विद्यालय का चयन इंग्लिश मीडियम के लिए करने के आदेश शासन से आए हैं, जिनके अनुपालन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान सहारनपुर का चयन किया गया है। विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में दो-दो सेक्शन हैं। योजना के तहत एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का चलेगा, जबकि दूसरा हिंदी मीडियम ही रहेगा। कक्षा छह में एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का शुरू किया गया है, जिसमें 11 छात्राएं हैं। हर साल यह सेक्शन अगली कक्षाओं में बढ़ता जाएगा। सात साल बाद कक्षा छह से 12 तक एक-एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का होगा। बताया कि यह पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

हमारे विद्यालय का चयन इंग्लिश मीडियम के लिए किया गया है, जो बेहद खुशी की बात है। पहले वर्ष कक्षा छह के एक सेक्शन में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई शुरू की जा रही है, जिसमें हमारे यहां 11 छात्राएं हैं। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि शासन की मंशा के अनुरूप इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा चौधरी, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर।
शासन के आदेश पर प्रत्येक जिले में एक-एक स्कूल में एक-एक सेक्शन में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई होगी। जनपद में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर का चयन किया गया है। इंग्लिश मीडियम क्लास में केवल अंग्रेजी के विशेषज्ञ शिक्षक ही पढ़ाएंगे।
डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed