फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government banned Wasim Rizvi's film Ayesha: Ulama

फिल्म आयशा पर पाबंदी की मांग

Sat, 31 Aug 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government banned Wasim Rizvi's film Ayesha: Ulama
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा बनाई जा रही फिल्म आयशा को लेकर देवबंदी उलमा और जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कड़ा ऐतराज जताया है। जमीयत का कहना है कि हजरत-ए-आयशा हमारी रुहानी मां हैं, ऐसी फिल्म को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमीयत इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना अरशद मदनी गुट) के नगर महासचिव मौलाना खादिमुल इस्लाम ने रिजवी की फिल्म आयशा की निंदा करते हुए सरकार से इस पर प्रतिबंध लगाने और वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हजरत-ए-आयशा सिद्दीका के बारे में मुसलमानों का यह इमान है कि वो हमारी रुहानी मां है। जिनके बारे में मुसलमान कभी कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। क्योंकि यह हमारे इमान का मसला है। उन्होंने कहा कि चाहे वसीम रिजवी हो या कोई दूसरा। जमीयत ऐसे लोगों का हर स्तर पर विरोध करेगी और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने व रिजवी पर कार्रवाई करने को जमीयत उलमा विरोध प्रदर्शन करेगी। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि वसीम रिजवी विवादित व्यक्ति हैं और उनका उद्देश्य मुल्क का माहौल खराब करना है और वह बार बार यह कोशिश भी करते हैं। सरकार को चाहिए कि वह फिल्म आयशा पर पाबंदी लगाए और रिजवी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि हजरत-ए-आयशा हमारी मां हैं और मुसलमान इस फिल्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे। रिजवी का मकसद मुल्क का माहौल खराब करना है। उलमा बार बार सरकार से मांग करते आ रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें, जो मुल्क का अमनो अमान खराब कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने आज तक कोई कार्रवाई रिजवी पर नहीं की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मामले का संज्ञान लेकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने वाले और माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मौलाना मुफ्ती खादिमुल इस्लाम

मौलाना मुफ्ती खादिमुल इस्लाम- फोटो : DEVBAND

मुफ्ती असद कासमी

मुफ्ती असद कासमी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed