फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government angry over burning of garbage in municipalities

नगर निकायों में कचरा जलाने से शासन नाराज

Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government angry over burning of garbage in municipalities
शकलापुरी मार्ग जलता कूडा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निकायों में कचरा जलाए जाने से शासन नाराज है। नगरायुक्तों और अधिशासी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करने के साथ ही शासन ने पत्र भेजा है, जिसमें कूड़ा जलता मिलने पर संबंधित नगरायुक्त या अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर में कूड़ा जलाने की घटनाएं समय-समय पर होती रही हैं। बीते दिनों अमर उजाला ने कलक्ट्रेट परिसर में ही प्लास्टिक और कचरा जलाने की खबर प्रकाशित की थी। शकलापुरी मार्ग पर सूखी पड़ी कंपनी नहर में लंबे समय से कचरा डाला जा रहा है, जिसे कई बार जलाया जा चुका है। इसके अलावा बाजारों में अनेक व्यापारी दुकानों की सफाई कर कचरे को सड़कों पर रखकर जलाते हैं। नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी ऐसे ही हालात हैं।
विज्ञापन

शासन भी इससे अच्छी तरह वाकिफ है। यही वजह है कि स्वच्छ भारत मिशन के राज्य मिशन निदेशक/सचिव अनुराग यादव ने चेतावनी भरा पत्र लिखा है। सचिव ने कचरा जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश नगरायुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को दिए हैं। कचरा जलाने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करने की बात पत्र में कही गई है। कचरा जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लगने की स्थिति में संबंधित नगरायुक्त या अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई में भी लापरवाही
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एनजीटी ने शहर में सफाई से पहले पानी के छिड़काव के आदेश दिए हुए हैं। काफी समय पूर्व के इस आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। शहर भर में सुबह के समय सफाई के दौरान धूल उड़ती देखी जा सकती है।

वायु प्रदूषण रोकने को लेकर नगर निगम कई अभियान चला रहा है। शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया है। कचरा नहीं जलाने के निर्देश अधिकारियों को पहले से निर्देशित किया हुआ है। यदि कोई आम नागरिक भी कचरा जलाता है तो नगर निगम उस पर सख्त कार्रवाई करेगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed