फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Govardhan Maharaj worshiped from house to house, sung the song of Mangal

घर-घर पूजे गोवर्धन महाराज, गाए मंगल गीत

Wed, 26 Oct 2022 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Maharaj worshiped from house to house, sung the song of Mangal
रामपुर मनिहारान में पूजा के लिए बनाई गई गोवर्धन महाराज की आक़ृति - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले भर में गोवर्धन पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना मंगल गीतों के साथ हुई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान अन्नकूट कर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को गोवर्धन पर्व पर लोगों ने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाकर पूजन किया। इसके बाद गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए अन्नकूट का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम में अन्नकूट गोवर्धन पूजा पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य शांतनु जोशी व पंडित खेमराज मिश्रा ने संयुक्त रूप से गोवर्धन महाराज का पूजन कराया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, भूतेश्वर मंडल अध्यक्ष मयंक गर्ग ने भगवान गोवर्धन महाराज को दूध चढ़ाया तथा कढ़ी चावल का भोग लगाया। कार्यक्रम में सतीश गुप्ता, अजय सूरी, मनोज वालिया, मनीष जायसवाल, प्रमोद माहेश्वरी, विनीत शर्मा, अनिल सैनी, अखिल, विनोद शुक्ला, सुरेंद्र, तपेश्वर दत्त, शुभम सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। मां जगदंबा कुटुंब संरक्षक आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक महाराज ने कहा कि गोवर्धन पर्व पर गायों की पूजा की जाती है। गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पंडित कृष्ण कुमार कौशिक, पंडित ललित कपिल, जयप्रकाश सिरोही, पंडित अमित अत्रीस, संजय बंसल, उदित वर्मा, विपिन कश्यप, रोहित कश्यप, गंगाराम, प्रदीप अग्रवाल, गगन भंडारी, ममता कोशिश, अनीता पुंडीर, सुनीता कश्यप आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान बालाजी मंदिर में अन्नकूट पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण कर पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक मुकेश चौधरी एवं महापौर संजीव वालिया रहे। पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने कहा कि गोवर्धन पूजा करने वाले व्यक्ति का सीधा प्रकृति से सामंजस्य बनता है। इस अवसर पर पार्षद मान सिंह जैन, पवन गोयल, अनिल अग्रवाल, विनय जिंदल, मुकेश चौरसिया, प्रवीण अरोड़ा, पुनीत त्यागी, मनोज जैन, मुकेश धाकड़, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सतीश, मनमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा की गई। चंदन अबीर गुलाल से सजाए भगवान का भव्य शृंगार किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने सत्संग कीर्तन में प्रवचन करते हुए कहा कि गिरिराज महाराज भगवान श्री कृष्ण का साक्षात रूप है। इस अवसर पर पंडित अजीत शर्मा, पंडित ऋषभ शर्मा, नीरज मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, संजय राणा, अश्वनी कांबोज, सागर गुप्ता, प्रमोद सैनी, गीता, राखी, उमा, अनुराधा, बबीता, राजबाला, कमला आदि रहे।

गंगोह में अन्नकूट पर्व में प्रसाद पाते श्रद्धालुजन

गंगोह में अन्नकूट पर्व में प्रसाद पाते श्रद्धालुजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed