{"_id":"61f5867848c73b1cae58108e","slug":"goons-are-in-jail-under-bjp-rule-or-now-in-sp-list-saharanpur-news-mrt575103091","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में गुंडे जेल में हैं, या अब सपा की सूची में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में गुंडे जेल में हैं, या अब सपा की सूची में
विज्ञापन
सहारनपुर के गांव कोटा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी का चुनाव युवाओं के शिक्षा स्तर को सुदृढ़ करने और नारी सुरक्षा का माहौल बरकरार रखने के लिए है। पहले बुआ-भतीजे की सरकार में गुंडों और माफिया का राज चलता था, लेकिन सूबे में सीएम योगी के नेतृत्व में गुंडे माफिया तीन जगह पर हैं। यूपी छोड़ गए हैं, या जेल में है या फिर अखिलेश यादव की प्रत्याशी सूची में हैं। भाजपा ने प्रदेश से गुंडों का सफाया किया है। उन्होंने कहा कि पलायन कराने वाले ही पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव देश का भाग्य तय करेगा।
सहारनपुर देहात सीट अंतर्गत कोटा गांव के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजपा मोदी जी के सूत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास प्रजातंत्र में सार्थक भूमिका निभाने का कार्य करती है। उन्होंने विपक्षी दलों की खामियों को उजागर करते हुए जमकर कटाक्ष किए। भाजपा विकास के मुद्दों और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव में आई थी। जब यूपी में बुआ-भतीजे की सरकार चलती थी। पूरे पउप्र में माफिया का राज था। भाजपा ने यूपी से माफिया का सफाया किया।
युवा कार्यकर्ता भी अखिलेश को हिसाब देगा
अतिम शाह ने कहा कि हम अपने 95 फीसदी वायदे पूरे करके चुनाव में आए हैं। अखिलेश बाबू आप हमसे किस हैसियत से हिसाब मांग रहे हैं। हमने विकास किया है। हमारा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी तुम्हें हिसाब दे देगा।
विज्ञापन
अब इमरान मसूद भी आ गए
गृहमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा यदि वह चुनाव जीते तो बगल में जयंत भाई होंगे या आजम खां? अतीक अहमद रहेंगे या फिर मुख्तार अंसारी आएंगे और अब इमरान मसूद भी आ गए, लेकिन भाजपा में भारत माता का प्रणाम करने वाला आएगा। गृहमंत्री ने कहा, शाकंभरी की नींव रखने पर उन्हें आनंद हुआ। कांशीराम के नाम मेडिकल कॉलेज बनाया था। कोई शाकंभरी का नाम न बदले दे, इसका ध्यान चुनाव में रखना।
भाजपा की उपलब्धियां गिनवाईं
गृह मंत्री शाह ने कहा कि भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय बनाने का कार्य किया है। उप्र के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में 10 अंतरराज्यीय विश्वविद्यालय बनाए गए। पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत से लेकर अखिलेश यादव के कार्यकाल में 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन भाजपा राज में बढ़कर संख्या 40 हो गई। विकास केवल और केवल भाजपा में होता है। कहा एक जमाने में यूपी अर्थव्यवस्था में छठें नंबर रहते था। दूसरे नंबर लेकर आए है। पांच साल दीजिए नंबर वन बनाएंगे।

कोटा में संवाद कार्यक्रम में मतदाताओं को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।- फोटो : SAHARANPUR