फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods worth 30 lakh attached from Haji Iqbal's Kothi worth three crores

Saharanpur News: हाजी इकबाल की तीन करोड़ की कोठी से 30 लाख का सामान कुर्क

Tue, 17 Jan 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 30 lakh attached from Haji Iqbal's Kothi worth three crores
सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित तीन करोड़ की कोठी से पुलिस ने 30 लाख रुपये कीमत का सामान कुर्क किया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेश पर मिर्जापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही ढोल बजाकर मुनादी कराई। मौके पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पांच बजे थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित पुलिस के साथ दाबकी मार्ग पर न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल की कोठी पर पहुंचे। पुलिस ने कोठी से 10 सोफे, एक डबल बेड, तीन एसी, 10 पंखे, एक मोटरसाइकिल, एक बड़ी घड़ी, चार खाने की मेज, ग्लोकल यूनिवर्सिटी से संबंधित पैम्फलेट और दस्तावेज, दो अटैची, दो गीजर सहित अन्य घरेलू सामान कुर्क किया। पुलिस के मुताबिक, कोठी की कीमत तीन करोड़ और कुर्क किए सामान कीमत 30 लाख रुपये है। पुलिस दो ट्रक में सामान भरवाकर ले गई। इससे पूर्व ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार यमुनानगर की पीड़िता की ओर से छह माह पहले हाजी इकबाल आदि के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराया था। 50 हजार का इनामी हाजी इकबाल फरार चल रहा है। एमपी एमएलए न्यायालय ने इसी मामले में हाजी इकबाल केे संपत्ति के कुर्की के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है कोठी का नक्शा पास, लगी थी सील
न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल और उसके परिवार की चार कोठी है। पिछले दिनों तीन कोठी पर पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त भी करा चुकी है। सोमवार को पुलिस ने जिस कोठी से सामान कुर्क किया है, इस कोठी का विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं था। एसडीए ने एक वर्ष पूर्व यहां सील लगाई थी। पुलिस टीम के साथ एसडीए के जेई रोहित कुमार पाठक भी पहुंचे थे, जिनके सामने कोठी पर लगी सील खोली गई और कुर्की कार्रवाई हुई। इसके बाद फिर कोठी पर सील लगा दी गई।
-------------
दो घंटे चली कार्रवाई
पुलिस टीम की कार्रवाई दो घंटे चली। पुलिस ने सामान बाहर निकलवाकर उसकी सूची तैयार की। इसके साथ ही अदालत के आदेश को लाउडस्पीकर के जरिए पढ़कर भी सुनाया। पुलिस ने करीब दो घंटे कार्रवाई। इसके बाद पुलिस सामान जब्त कर लौट गई। गत सप्ताह भी पुलिस ने एक मामले में इसी कोठी के बराबर वाली कोठी में सामान कुर्क किया था, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।
-----------
यह था मामला
थाना मिर्जापुर में हाजी इकबाल, उसके पुत्र अफजाल, जावेद, अलीशान, भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। हाजी इकबाल को छोड़कर सभी आरोपी जेल में बंद है, जबकि इकबाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

-----------
वर्जन:-
अदालत के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोठी से सामान कुर्क किया गया है। इकबाल पर करीब 40 मामले दर्ज हैं। इकबाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।------डा. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed