{"_id":"63c990562a92e30fac6805db","slug":"goods-train-power-failure-intercity-one-hour-late-saharanpur-news-c-14-1-85258-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मालगाड़ी की पावर फेल, इंटरसिटी एक घंटा हुई लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मालगाड़ी की पावर फेल, इंटरसिटी एक घंटा हुई लेट
Fri, 20 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की पावर फेल होने की वजह से इंटरसिटी ट्रेन करीब एक घंटा लेट हो गई। रोहाना से दूसरी पावर आने के बाद मालगाड़ी को देवबंद स्टेशन से आगे के लिए रवाना कर ट्रैक को क्लीयर किया गया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही देवबंद आउटर पर पहुंची तो उसकी पॉवर फेल हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने रोहाना से दूसरी पावर मंगाकर मालगाड़ी को देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचवाया। जबकि दिल्ली से आने वाले इंटरसिटी ट्रेन को रोहाना स्टेशन पर ही रोक कर रखा गया। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना करते हुए ट्रैक को क्लीयर कराया गया और इंटरसिटी ट्रेन को एक घंटा देरी के बाद देवबंद स्टेशन के लिए रवाना किया गया। ट्रेन 5.30 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसे दो मिनट बाद आगे के लिए हरी झंडी दी गई। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की मालगाड़ी की पावर फेल होने से इंटरसिटी करीब एक घंटा देरी से देवबंद स्टेशन पर पहुंची। जबकि दूसरी पावर मंगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया।