फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods train divided into two parts due to opening of coupling

Saharanpur News: कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Sun, 05 Mar 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Goods train divided into two parts due to opening of coupling
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती मालगाड़ी के चार डिब्बे अलग हुऐ जांच करते रेलवे अधिकारी
सहारनपुर। अंबाला की ओर से आ रही मालगाड़ी सहारनपुर स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग खुलने से मालगाड़ी के छह डिब्बे अलग हो गए। इससे इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे सहारनपुर रेलवे पर खड़ी रही। रेलवे के अधिकारियों ने डिब्बों को जोड़कर मालगाड़ी को रवाना कराया। इससे करीब पौन घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह सात बजकर 55 मिनट पर कोर्ट पुल के नजदीक हुई। खाली मालगाड़ी अंबाला की तरफ से मेरठ जा रही थी। मालगाड़ी जैसे ही कोर्ट पुल के पास पहुंची तो उसके कपलिंग खुलने से छह डिब्बे अलग हो गए। गार्ड ने इसकी जानकारी चालक और स्टेशन अधीक्षक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। करीब 40 मिनट में कड़ी मशक्कत कर अलग हुए डिब्बों को मालगाड़ी से जोड़ा गया। इसके बाद आठ बजकर 35 मिनट पर उसे रवाना किया। इस कारण सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली मार्ग पर रेल संचालन करीब नौ घंटे तक बाधित रहा। अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। उसे आठ बजकर 55 मिनट पर रवाना की गई। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बों की कपलिंग खुलने के कारण छह डिब्बे अलग हो गए थे। गाड़ी स्टेशन से धीमी गति से गुजर रही थी। जानकारी मिलने पर डिब्बों को जुड़वा कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed