फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods seized due to encroachment, also fined

अतिक्रमणकारी दुकानदारों का सामान जब्त, जुर्माना भी लगाया

Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Goods seized due to encroachment, also fined
अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर ले जाती नगर निगम की गाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर निगम की टीम ने कई दुकानदारों का सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया। जबकि कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदारों में अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी तथा राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ जेसीबी और ट्रॉली लेकर बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए सड़कों पर उतरे। नवाब गंज क्षेत्र, बेहट रोड़, पुल जोगियान, प्रताप मार्केट, नेहरू मार्केट और अग्रसेन चौक पर अभियान चलाया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदारों ने आनन फानन में सड़कों पर रखा सामान दुकानों के भीतर रख लिया, लेकिन जो दुकानदार ऐसा नहीं कर पाए उनका सामान जब्त कर ट्रॉली में लाद लिया गया। जबकि चार दुकानों से 3,400 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि अतिक्रमणरोधी अभियान पूरे महानगर में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में शनिवार को अभियान चलाया गया है। वहां शुक्रवार को दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई थी। इसके बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed