फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gold and silver prices improved when America did not intervene directly

अमेरिका के सीधे हस्तक्षेप नहीं करने पर सुधरा सोने-चांदी का भाव

Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices improved when America did not intervene directly
सहारनपुर। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद जहां सोने चांदी के भाव में तेजी से इजाफा हुआ, वहीं शेयर बाजार में इसका विपरीत असर पड़ा। सोने का भाव प्रति दस ग्राम करीब तीन हजार रुपये तक चढ़ गया। वहीं शेयर बाजार के सेंसेक्स में भी 2700 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। यह असर मात्र एक दिन ही रहा। वहीं युद्ध में अमेरिका और नाटो के सीधे तौर पर शामिल नहीं होने के बाद से स्थिति मेें सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि हालात नहीं बिगडे तो सराफा कारोबार और शेयर बाजार की पुरानी स्थिति बहाल होने की संभावना है। शेयर बाजार और सराफा कारोबारियों से बातचीत।
विज्ञापन

हमले से सराफा में आई तेजी
रूस के यूूक्रेन पर हमले की सूचना के बाद यहां सोने और चांदी के भाव में तेजी से इजाफा हो गया। सोने के रेट में तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम और पांच हजार रुपये प्रति किलो चांदी के भाव बढ़ गए। हालांकि शुक्रवार को रेट में कुछ गिरावट दर्ज हुई है।--- नितिन जैन, सराफ ।
विज्ञापन

फिर सामान्य हो रहे सोना चांदी के भाव
हमले के बाद सोना और चांदी के भाव में अचानक उछाल आ गया था। अब अमेरिका और नाटो के सीधे हस्तक्षेप नहीं करने के चलते इन धातुओं का भाव फिर से सामान्य होना शुरू हो गए हैं। --- रामराजीव सिंघल, सराफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध से बढ़ते हैं सोना और कच्चे तेल के भाव
दुनिया में जब कहीं भी युद्ध होता है तो सोना, चांदी और कच्चे तेल के भाव में तेजी आ जाती है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के तत्काल बाद भी यही स्थिति पैदा हो गयी थी। सोने का भाव 49 हजार से बढ़ कर 54 हजार तथा चांदी के भाव 67 हजार हो गए थे। शुक्रवार को बढ़े हुए भाव में गिरावट आयी। सोना 52700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 65 हजार रुपये प्रति किलो हुई है। --- गौतम शंकर सिंघल, सराफ।

सुधरने लगा सेंसेक्स
यूक्रेन के हमले के बाद शेयर बाजार के सेंसेक्स में 2700 प्वाइंट की गिरावट आ गयी थी। अमेरिका और नाटो देशों के युद्ध में शामिल नहीं होने से शेयर बाजार में दोबारा रौनक लौट आयी है। -- डॉक्टर आदित्य राठी, शेयर ब्रोकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed