फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   God incarnating the re-establishment of religion: Kalendranand

धर्म की पुन: स्थापना को अवतार लेते भगवान: कालेंद्रानंद

Sun, 09 Oct 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
God incarnating the re-establishment of religion: Kalendranand
शिव विहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिव विहार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि धर्म की पुन: स्थापना को प्रभु अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

शिव विहार में श्री सिद्ध शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित कथा में व्यासपीठ का पूजन दिनेश, अनिल ठाकुर, डॉ. अमित कुमार व आचार्य अंबा प्रसाद ने कराया। देवेंद्र कुमार बंसल व ज्ञानेंद्र पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इनके अलावा कृष्ण सिंह पुंडीर ने श्रीमद्भागवत महापुराण पर माल्यार्पण किया। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा की जब-जब पाप बढ़ेगा, तब-तब भगवान अवतार लेकर पापियों का संहार कर धर्म की पुन: स्थापना करेंगे। ऐसा भगवान श्री कृष्ण ने गीता में वचन दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में सृष्टि के सृजन से विलय तक एवं सतयुग के शुरू होने और कलयुग के अंत में कलकी अवतार तक का वर्णन है। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रमोद मित्तल, शिवराम शर्मा, राजबहादुर पुंडीर, जितेंद्र चौधरी, शिवराम शर्मा, सुखदेव गुप्ता, विनोद शर्मा, अक्षय पुंडीर, सुमित गुप्ता, कुलवीर सिंह, विपिन गर्ग, सुषमा, उमा, संगीता, बृजबाला, मुन्नी मौजूद रहे।

शिव विहार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्घालु

शिव विहार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed