{"_id":"60660c0d8ebc3ec79e7bbf4c","slug":"gm-it-of-star-paper-mill-dies-of-corona-saharanpur-news-mrt532573045","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार पेपर मिल के जीएम आईटी की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार पेपर मिल के जीएम आईटी की कोरोना से मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। स्टार पेपर मिल के जीएम (आईटी) एपी गर्ग की बृहस्पतिवार को कोरोना से मौत हो गई। वह 25 मार्च को संक्रमित हुए थे। उनकी मौत से एक ओर जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं स्टार पेपर मिल के अधिकारी-कर्मचारी भी सदमे में हैं। जनपद में कोरोना से अब तक 136 मौतें हो चुकी हैं।
शहर के पेपर मिल रोड स्थित अंजली विहार निवासी एपी गर्ग (52) ने एंटीजन किट से जांच कराई थी, जिसमें वह पॉजिटिव आए थे। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। स्टार पेपर मिल प्रबंधन को शाम करीब सात बजे उनकी मृत्यु की सूचना मिली। उधर, नोडल अधिकारी (कोरोना) शिवांका गौड़ ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया। उनका कहना है कि मौत की वजह का पता लगा रहे हैं।
इसके अलावा सहारनपुर में बृहस्पतिवार को 26 लोग संक्रमित मिले। बिजनौर में पांच, शामली में 14, मुजफ्फरनगर में 23 और बागपत में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।