फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Glocal Medical College sent bill of nine crores

ग्लोकल मेडिकल कॉलेज ने भेजा नौ करोड़ का बिल

Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Glocal Medical College sent bill of nine crores
सहारनपुर। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा विभाग और प्रशासन को नौ करोड़ रुपये का बिल भेजा है। इसके बाद प्रशासन ने एसडीएम के नेतृत्व में समिति गठित कर जांच शुरू करा दी है। यदि बिल में गड़बड़ी पाई जाती है तो एफआईआर भी हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए प्रशासन ने ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का कोविड-19 सेंटर बनाया हुआ है। सूत्रों के अनुसार ग्लोकल कॉलेज ने चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन को नौ करोड़ रुपये का बिल बनाकर भेजा है, जिसमें कोविड-19 सेंटर पर खर्च की बात कही गई है। इस मामले में डीएम ने यूनिवर्सिटी के वीसी और अन्य अधिकारियों को बुलाया था। डीएम ने जब खर्च के वाउचर देने को कहा तो वाउचर सहित अन्य जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके। ऐसे में डीएम ने एसडीएम बेहट के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं। टीम यूनिवर्सिटी द्वारा भेजे गए नौ करोड़ रुपये के बिल की जांच करेगी। यदि बिल में गड़बड़ी पाई जाती है तो वीसी समेत कई लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज होगी। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने ग्लोकल कॉलेज की ओर से बिल आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

ईद की बधाई के साथ दी छुट्टी
सहारनपुर। बीते कुछ दिनों में सहारनपुर आए प्रवासियों को अलग-अलग जगहों पर मेडिकल क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती किया गया है। रविवार को 155 लोगों की रिपोर्ट आई है और सभी नेगेटिव हैं। चूंकि इनमें ज्यादातर लोग मुस्लिम हैं। ऐसे में रिपोर्ट को सही समय पर आना माना जा रहा है। डीएम अखिलेश सिंह ने नेगेटिव आए सभी प्रवासियों को तुरंत छुट्टी कर घर भिजवाया। उन्होंने मुस्लिम प्रवासियों को ईद की बधाई भी दी। साथ ही घरों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सभी तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed