फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Give sacrifices according to religion and government rules

मजहबी और सरकारी नियमों के हिसाब से ही दें कुर्बानी

Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Give sacrifices according to religion and government rules
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं और प्रमुख लोगों ने कुर्बानी के सही मायनों के हिसाब ही त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए मजहबी और सरकारी नियमों को हिसाब से ही कुर्बानी दें। सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

नायब शहर काजी नदीम अख्तर का कहना है कि कुर्बानी के सही मायने अल्लाह को खुश करना है। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के बाद अवशेष को कहीं ऐसी जगह न डालें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचे। मजहबी और सरकारी नियमों के अनुसार ही कुर्बानी दें। कोरोना काल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न डाले, जिससे किसी की भावनाएं आहत हो। कोरोना काल में सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। घरों से बाहर बेवजह न निकले, सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करें और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि कोरोना को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें। किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। खुले में अवशेष न डालें और सरकार के निर्देशों का पालन करे। कुर्बानी का मतलब अल्लाह को खुश करना है, न कि किसी भावनाओं को ठेस पहुंचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्दू तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी और सचिव नवेद उल हक सिद्दीकी ने भी लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। इसके साथ ही लोगों कहा कि त्योहार पर भीड़ न लगाए। घरों में रहकर ही ईद-उल-अजहा मनाएं।

जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा

जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा- फोटो : SAHARANPUR

नायब शहरकाजी नदीम अख्तर

नायब शहरकाजी नदीम अख्तर- फोटो : SAHARANPUR

उर्दु तालिमी बोर्ड के सचिव नवेद उल सिद्दीकी

उर्दु तालिमी बोर्ड के सचिव नवेद उल सिद्दीकी- फोटो : SAHARANPUR

उर्दु तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी।

उर्दु तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed